दिल्ली का इंडिया गेट | India Gate of Delhi | Amazing Facts

2018-04-24 12

दिल्ली का इंडिया गेट | India Gate of Delhi | Amazing Facts
दिल्ली, भारत का एक अभिन्न अंग है जो शहीदों को समर्पित है इंडिया गेट उन लोगों की याद में बना है, जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया था। यह स्मारक नई दिल्ली में राजपथ मार्ग पर स्थित है, जो भारत की विरासत के रूप में जाना जाता है। इंडिया गेट एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स द्वारा डिजाइन किया गया था और इसका निर्माण 1931 में पूरा हुआ था। शुरूआत में इस स्मारक का नाम ‘ऑल इंडिया वॉर मेमोरियल’ रखा गया था। यह स्मारक पेरिस के आर्क डी ट्रौम्फ से अवतरित है। इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से किया गया है। इंडिया गेट की ऊचाई 42 मीटर है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन भारत के राष्ट्रपति और अन्य कई मुख्य राजनीतिक नेताओं को और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को इंडिया गेट के नीचे स्थित अमर जवान ज्योति पर उन शहीदों के समर्पण को याद करते हुए देखा जा सकता है

Videos similaires